गुरुग्राम: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार कंपनी कर्मी की मौत
गुरुग्राम, 31 मार्च (हि.स.)। खेडक़ीदौला क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बिहार के अरवल निवासी अजय कुमार यहां एक कंपनी में काम करता था। वह बसई गांव में रह रहा था। अजय के चाचा लालबाबू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मार्च को अजय कुमार मानेसर से अपनी ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। सरदारजी होटल के सामने एक बाइक ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सिल्वर स्ट्रीक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान रात को अजय कुमार की मौत हो गई। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

