गुरुग्राम: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण


-संयुक्त निदेशक लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ दो दिवसीय प्रशिक्षण

-डिजिटल प्रणाली और कार्यप्रणाली की दी जानकारी

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर (हि.स.)। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के सफल क्रियान्वयन की तैयारियों के तहत पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण में जनगणना अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों, जनगणना लिपिकों और तकनीकी सहायकों को जनगणना से संबंधित कार्यप्रणाली, डिजिटल प्रणाली के उपयोग और निर्धारित जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई।

संयुक्त निदेशक लक्ष्मण सिंह और मास्टर ट्रेनर प्रशांत शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना के दूसरे चरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला समन्वय अधिकारी, जनगणना, गुरुग्राम देवेश बंसल भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने, डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करने, कार्यों की निगरानी रखने और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को समझाया गया कि जनगणना के प्रत्येक चरण में निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करना और अपनी जिम्मेदारियों को सही ढंग से निभाना महत्वपूर्ण है। बैठक में दूसरे चरण की तैयारियों, डिजिटल प्रणाली के उपयोग और कार्यों की निगरानी से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। संयुक्त निदेशक लक्ष्मण सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि जनगणना-2027 के दूसरे चरण की गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765012 Articles

Share this story