गुरुग्राम: सीडीएस परीक्षा में एडमिट कार्ड भूली अभ्यर्थी की पुलिस ने की मदद

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: सीडीएस परीक्षा में एडमिट कार्ड भूली अभ्यर्थी की पुलिस ने की मदद


-एडमिट कार्ड का प्रिंट कराकर दिया, फिर परीक्षा केंद्र तक भी छोड़ा

गुरुग्राम, 13 सितंबर (हि.स.)। न्यू कॉलोनी स्थित सेंट माइकल स्कूल शिवपुरी परीक्षा केंद्र पर सीडीएस की परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा अपना एडमिट कार्ड घर भूल गई। पुलिस ने छात्रा की मदद करते हुए उसका एडमिट कार्ड प्रिंट कराकर दिया और उसे परीक्षा केंद्र पहुंचाया।

सीडीएस की परीक्षा शुरू होने में सिर्फ पांच मिनट बाकी थे। आसपास के सभी फोटोस्टेट और साइबर कैफे बंद थे, जिससे छात्रा काफी परेशान हो गई। छात्रा के पास मोबाइल में एडमिट कार्ड की फोटो थी। थाना न्यू कॉलोनी पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाने से एडमिट कार्ड का प्रिंट निकलवाया और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाकर छात्रा को सौंप दिया। पुलिस की त्वरित मदद से छात्रा परीक्षा में शामिल हो सकी। छात्रा और परिजनों ने गुरुग्राम पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना करते हुए आभार जताया।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story