गुरुग्राम: एनएच-48 पर आग का गोला बनी कार, कैब चालक ने बचाई ड्राइवर की जान

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: एनएच-48 पर आग का गोला बनी कार, कैब चालक ने बचाई ड्राइवर की जान


तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार करके रॉंग साइड ऑटो से टकराई

गुरुग्राम, 23 मई (हि.स.)। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे स्थित एनएच-48 पर शुक्रवार आधी रात एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए रॉंग साइड में पहुंच गई और वहां खड़े एक ऑटो में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कुछ ही सेकंड में आग का गोला बन गई। हादसे के दौरान कार चालक अंदर ही फंस गया।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे कैब चालक रितेश फोगाट ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी जान जोखिम में डाल दी। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और जलती हुई कार के पास पहुंचे। कार का चालक सीट बेल्ट लगाए बेहोशी की हालत में अंदर फंसा हुआ था। कार एयरबैग खुल चुके थे और चालक गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ पड़ा था। रितेश फोगाट ने बिना देर किए कार के अंदर प्रवेश कर घायल चालक को बाहर खींच लिया। इसके बाद उन्होंने एक ऑटो रुकवाकर घायल को अस्पताल भिजवाया। लोगों ने रितेश की बहादुरी की सराहना की। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से सावधानी और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील भी की।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story