गुरुग्राम के बस अड्डे पर डेढ़ माह के बच्चे को छोड़ा, सीसीटीवी फुटेज जांच रही पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम के बस अड्डे पर डेढ़ माह के बच्चे को छोड़ा, सीसीटीवी फुटेज जांच रही पुलिस


गुरुग्राम के बस अड्डे पर डेढ़ माह के बच्चे को छोड़ा, सीसीटीवी फुटेज जांच रही पुलिस


शौचालय के गेट के पास मिला नवजात, सिविल अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही पहचान

गुरुग्राम, 13 जुलाई (हि.स.)। बस अड्डा परिसर में सोमवार दोपहर को करीब डेढ़ माह के बच्चे को किसी ने छोड़ दिया।

बच्चा बस अड्डा परिसर में एटीएम बूथ के पीछे बने बंद शौचालय के गेट के पास मिला। दोपहर करीब 12 बजे बच्चे के लगातार रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे।

लावारिस हालत में मिले बच्चे को

लोगों ने बस अड्डे के पूछताछ केंद्र पर पहुंचाया। वहां मौजूद परिचालक नितिन ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही ईआरवी टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने सेक्टर-14 थाने की पुलिस को बुलाया। पुलिस ने बच्चे को सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल में पहुंचाकर स्वास्थ्य जांच कराई।

बच्चे को अस्पताल के बाल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल बच्चे का स्वास्थ्य ठीक है।

सेक्टर-14 थाना के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया बच्चे को छोड़ने वाली महिला या अन्य की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

बस अड्डा परिसर और आसपास की सड़कों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बच्चे को बस अड्डा परिसर में छोड़ने वाले की पहचान करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story