गुरुग्राम: समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सेवा संकल्प अभियान का लाभ: ओमप्रकाश धनखड़

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे सेवा संकल्प अभियान का लाभ: ओमप्रकाश धनखड़


-17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया से होगी सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत

गुरुग्राम, 05 सितंबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें भाजपा हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने की।

अपने संबोधन में ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन, सरकार के प्रमुख के रूप में गौरवमयी 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पार्टी आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन करने जा रही हैं।

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह अभियान मात्र एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह भाजपा की सेवा ही संगठन की मूल संस्कृति और अंत्योदय के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मोदी जी ने सात अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली थी। तब से लेकर आज प्रधानमंत्री पद तक, उनका सफर देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है। ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य, स्वरूप और इसके अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न जनसेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे अभियान को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखें, बल्कि इसे जनसेवा के व्यापक संकल्प के रूप में आगे बढ़ाएं। ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ही सेवा और समर्पण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनकल्याण की अनेक योजनाएं संचालित हो रही हैं। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जरूरतमंद लोगों तक सरकार की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी पहुंचाने के साथ-साथ सेवा कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर गुरुग्राम जिला प्रभारी संदीप जोशी, हरियाणा भाजपा प्रदेश सचिव हरविंद कोहली, पूर्व प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बोधराज सीकरी सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और समाजसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और सेवा के माध्यम से संगठन को समाज के और अधिक निकट ले जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को अपने जीवन का संस्कार मानकर कार्य करता है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में होने वाले सभी कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक ले जाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन सेवा कार्यों से लाभान्वित हो सकें।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story