गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चाें के जिला अध्यक्ष नियुक्त

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम जिला भाजपा के छह मोर्चाें के जिला अध्यक्ष नियुक्त


-जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी पदाधिकारियों को दी बधाई

गुरुग्राम, 27 नवंबर (हि.स.)। भाजपा जिला गुरुग्राम के छह मोर्चों के जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों को बधाइ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, संगठनात्मक कौशल, निष्ठा एवं समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जमीनी स्तर पर संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा।

इन नियुक्तियों में युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष पीयूष सैनी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विशिका जैन, किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष मुकेश जैलदार, अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष नरेश नीमवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष हर्ष जैन को नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय और जनसेवा के सिद्धांतों पर आधारित विचारधारा एवं कार्यकर्ता प्रधान संगठन है। भाजपा में पद प्रतिष्ठा का नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के दर्शन को आत्मसात करते हुए संगठन की विचारधारा, रीति-नीति तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

भाजपा गुरुग्राम जिला मीडिया प्रभारी अजय दुआ ने कहा कि नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story