गुरुग्राम: एक बाइक चोर काबू, वाहन चोरी के तीन केसों का हुआ खुलासा

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: एक बाइक चोर काबू, वाहन चोरी के तीन केसों का हुआ खुलासा


आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक हुई बरामद

गुरुग्राम, 16 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के तीन केसों का खुलासा भी हुआ है। साथ ही उसके कब्जे से दो बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना शहर सोहना में केस दर्ज किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार तीन मार्च 2026 को एक व्यक्ति ने थाना शहर सोहना की पुलिस टीम को एक शिकायत दी। शिकायत में कहा कि एक मार्च 2026 को फ्रेंड्स कॉलोनी सोहना स्थित उसके मकान से किसी ने उसकी बाइक चुरा ली। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की। अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम नेचोरी करने वाले एक आरोपी को 15 मार्च 2026 को अंसल मोड़ सोहना से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुखराम निवासी जिला फरीदाबाद के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी चोरी करने का आदतन अपराधी है। उसके द्वारा जिला गुरुग्राम में वाहन चोरी करने की एक अन्य वारदात व अपहरण करने की एक वारदात दर्ज है। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से पता चला कि आरोपी के विरुद्ध चोरी करने के तहत एक केस फरीदाबाद में दर्ज है। एक केस जिला फरीदाबाद में पहले भी दर्ज है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से चोरी हुई दो बाइक बरामद की गई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story