गुरुग्राम: 15वीं मंजिल से गिरकर जेएंडके बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत

WhatsApp Channel Join Now


गीली मैट सुखाने के दौरान हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

गुरुग्राम, 18 मई (हि.स.)। सेक्टर-52 स्थित सुशांत इस्टेट सोसाइटी में जेएंडके बैंक के असिस्टेंट मैनेजर आदिल अहमद की 15वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने साेमवार काे बताया कि इस घटना में साेसायटी के लाेगाें से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बैंक की ओर से आदिल अहमद को इस सोसायटी में रहने के लिए 12वीं मंजिल पर फ्लैट दिया गया था। आदिल अहमद अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यहां रह रहा था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह घर पर ही थे। एसी साफ करते समय फर्श का मैट गीला हो गया था जिसे सुखाने के लिए वह 15वीं मंजिल पर गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। गिरने की आवाज आने पर सोसायटी के गार्ड मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आदिल को निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story