गुरुग्राम: बलेनो कार से स्टंटबाजी कर एमजी हेक्टर गाड़ी में टक्कर मारी, चार काबू

WhatsApp Channel Join Now

-सेक्टर-34 मार्बल मार्केट की है यह घटना

गुरुग्राम, 24 नवंबर (हि.स.)। मार्बल मार्केट सेक्टर-34 में बलेनो कार से स्टंटबाजी कर एमजी हेक्टर गाड़ी में टक्कर मारने पर चार आरोपियों को काबू किया है। आरोप है कि कार चालक ने टक्की मारने के बाद रुकने के बजाय मौके से भागने की कोशिश की। रोकने आए एक व्यक्ति को भी गाड़ी से टक्कर मारकर डराने का प्रयास किया। मार्केट के व्यापारियों ने जान जोखिम में डालकर कार को रुकवाया और उसमें सवार चार लोगों को पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल परवीन कुमार ने मंगलवार को बताया कि पुलिस मामले में सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पिरामिड आल्टिया सेक्टर-70 निवासी नवनीत करनावत ने बताया कि उनकी सेक्टर-34 स्थित पद्मावती स्टोरेक्स नाम से दुकान है। 23 नवंबर को सुबह करीब 11 से 11:30 बजे दुकान के बाहर उनकी एमजी हेक्टर गाड़ी खड़ी थी। इसी बलेनो कार के चालक ने स्टंट करते हुए उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। चालक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह गाड़ी भगाने लगा। रास्ते में उसने रोकने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को भी टक्कर मारने की कोशिश की। इसके बाद व्यापारियों ने कार को रुकवाकर चार लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बलेनो कार सहित आरोपियों को थाने ले गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782531 Articles

Share this story