गुरुग्राम: बाबा साहेब सदैव हमारे दिलों में जीवंत रहेंगे: राव नरेंद्र सिंह

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: बाबा साहेब सदैव हमारे दिलों में जीवंत रहेंगे: राव नरेंद्र सिंह


-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कांकरौला में किया बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण

गुरुग्राम, 14 अप्रैल (हि.स.)। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के 135वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुग्राम कांग्रेस के विशेष सहयोग से सेक्टर-87 के गांव कांकरौला में विशाल जनसभा तथा बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के साथ मिलकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब दुनिया भर के मानवता के उद्धारक हैं। बाबा साहब का सिद्धांत, उनका जीवन दर्शन समाज में गैर बराबरी के खाई को दूर करता है एक समरसता पूर्ण संविधान से संपन्न नागरिक को अधिकार देता है। इसलिए बाबा साहब सदैव हमारे दिलों में जीवंत बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में आज के ही 1891 में एक ऐसे महापुरुष ने जन्म लिया था।

भाजपा पर बोला हमला कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने संविधान की रक्षा और गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के प्रति प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान को कमजोर करने और दलितों-पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस संविधान की रक्षा के लिए पूरी मजबूती के साथ लड़ाई लड़ती आ रही है।

इस अवसर कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैलजा भाटिया एवं पूजा शर्मा, अनुसूचित विभाग के उपाध्यक्ष अनिल धानक, नगर निगम मेयर प्रत्याशी नीरज यादव, युवा नेता कुलदीप गुर्जर, कृष्ण राव, जिला उपाध्यक्ष सतबीर पहलवान, मुकेश पवन चौधरी, योगेश यादव, जिला महासचिव संजय भारद्वाज, इन्द्र यादव, विवेक कटारिया, महासिंह सरपंच, रामचंद्र सरपंच, राकेश यादव, अश्विनी यादव, दीपेश कौशिक, भीम सोनी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story