फिल्म अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने गुरुग्राम से दिया योग का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
फिल्म अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने गुरुग्राम से दिया योग का संदेश


फिल्म अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने गुरुग्राम से दिया योग का संदेश


फिल्म अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने गुरुग्राम से दिया योग का संदेश


बोलीं, मेरी निजी जिंदगी में योग और संगीत से आया बड़ा बदलाव

गुरुग्राम, 21 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और वर्ल्ड म्यूजिक डे पर यह सेक्टर 84 स्थित ऐलान मिरेकल मॉल में फिल्म अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने आमजन के बीच योग किया।

सूर्य नमस्कार समेत कई योग क्रियाओं को करके उन्होंने फिटनेस का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग और संगीत से उनके निजी जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है। सभी योग और संगीत को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

गीतकार जुबिन नौटियाल के साथ अपने हिंदी सिंगिंग डेब्यू 'हुआ' के जरिए म्यूजिक की दुनिया में एक नया सफर शुरू करने जा रही एलनाज ने कहा कि

योग से सुकून मिलता है। योग और संगीत दोनों ही सुकून देने वाली विधा हैं। उन्होंने कहा कि दोनों के लिए जरूरी है कि हम सब थोड़ा ठहरें, वर्तमान में रहें और अपने अंदर की गहराई से जुड़ें। उन्होंने कहा कि एक आर्टिस्ट के तौर पर उनकी जिंदगी अक्सर यात्रा, परफॉर्मेंस और लगातार भागदौड़ से भरी रहती है। इसलिए योग बैलेंस बनाने में मदद करता है। मसंगीत मुझे उन भावनाओं को जाहिर करने में मदद करता है, जिन्हें कभी-कभी शब्दों में नहीं कहा जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि साल 2026 उनके लिए बहुत खास है। वह इंटरनेशनल योग डे मना रही है और साथ ही जुबिन नौटियाल के साथ अपने हिंदी सिंगिंग डेब्यू 'हुआ' के जरिए म्यूजिक की दुनिया में एक रोमांचक नया सफर भी शुरू कर रही हैं। एलनाज ने कहा कि योग की तरह ही मसंगीत में भी लोगों को ठीक करने, उनका हौसला बढ़ाने और उन्हें एक साथ लाने की ताकत है। गुरुग्राम में योग कार्यक्रम का हिस्सा बनकर वे खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि हर किसी को कोई न कोई ऐसी चीज मिलेगी। चाहे वह योग हो, संगीत हो या कुछ और। जिससे उन्हें खुशी, ठहराव और अंदरूनी शांति मिले।

बता दें कि अभिनेत्री को नेटफ्लिक्स की सीरीज सेक्रेड गेम्स में जोया मिर्जा का किरदार बखूबी निभाकर काफी प्रसिद्धि मिली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story