गुरुग्राम: स्वस्थ नागरिक ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला: सर्वप्रिय त्यागी

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: स्वस्थ नागरिक ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला: सर्वप्रिय त्यागी


-दौलताबाद गांव में आयुष विभाग द्वारा आयोजित शिविर में पहुंचे जिला अध्यक्ष

गुरुग्राम, 11 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने रविवार काे गांव दौलताबाद स्थित सीएससी सेंटर में आयुष विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शिरकत की। उन्होंने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और क्षेत्र के नागरिकों से संवाद कर उनकी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं, सुविधाओं तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं से जोडऩा रहा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने शिविर में उपलब्ध सेवाओं का लाभ लिया और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ परिवार, सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला होते हैं। नागरिकों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं से जोडऩे और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story