गुरुग्राम: हिस्ट्रीशीटर अपराधी की सात मंजिला इमारत ढहाने में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: हिस्ट्रीशीटर अपराधी की सात मंजिला इमारत ढहाने में जुटी पुलिस


-आरोपी पर दर्ज हैं सात गंभीर आपराधिक केस

-एनडीपीएस के मामले में आरोपी को हो चुकी है सजा

गुरुग्राम, 05 मई (हि.स.)। एक अपराध की सात मंजिला अवैध इमारत। मंगलवार को उसे गिराने के लिए पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में 50 से अधिक मजदूर लगाकर गिराने का काम शुरू कर दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अपराधी द्वारा अवैध रूप से करीब 124 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से सात मंजिला मकान में 35 कमरे बनाए हुए हैं। वहां पीजी का संचालन किया जा रहा था।

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाया हुआ है। शहर में अवैध कब्जों/अवैध निर्माण के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर गांव कन्हई में अवैध रूप से किए गए छह मंजिला मकान के निर्माण की पहचान कर मशीनरी और 50 से ज्यादा मजदूरों की सहायता से पूरी तरह अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का काम शुरू किया गया। आरोपी अवैध शराब बेचने, अवैध मादक पदार्थ बेचने सहित विभिन्न गंभीर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। आरोपी के खिलाफ सात केस भी दर्ज हैं। वह थाना सेक्टर-40 गुरुग्राम का हिस्ट्रीशीटर है। एनडीपीएस के मामले में उसको सजा हो चुकी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अपराधी की जांच में यह भी सामने आया कि उसके द्वारा अवैध रूप से लगभग लगभग 124 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से सात मंजिला इमारत में 35 कमरे बनाए हुए हैं। वहां पर वह पीजी का संचालन कर रहा है। यह कार्रर्वा गुरुग्राम पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल सिकंदरपुर गुरुग्राम द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story