गुरुग्राम: एक लाख रुपये फिरौती ली, दो लाख और नहीं दिए तो किया हमला

WhatsApp Channel Join Now
गुरुग्राम: एक लाख रुपये फिरौती ली, दो लाख और नहीं दिए तो किया हमला


रॉड व डंडों से हमला करने के दो आरोपी दबोचेगुरुग्राम, 21 फरवरी (हि.स.)। बादशाहपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक लाख रुपये फिरौती मांगने और फिरौती ना देने पर व्यक्ति को रॉड, डंडों से पीटकर बुरी तरह से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोपियों की पहचान हरीश हरिया (उम्र 32 वर्ष) व शिवा (उम्र 26 वर्ष) निवासी बादशाहपुर जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार गत माह छह जनवरी को थाना बादशाहपुर में पार्क अस्पताल सेक्टर-47 से एक सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि बुरी तरह से घायल अवस्था में एक व्यक्ति भर्ती हुआ है। पुलिस मौक्े पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज करने के लिए डॉक्टर्स से चर्चा की। गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीडि़त बयान दर्ज कराने में असक्षम था। आठ जनवरी 2026 को पीडि़त ने पुलिस को एक शिकायत दी। शिकायत में कहा कि वह बादशाहपुर का ही रहने वाला है। उसने किसी की जमीन को किराये पर लेकर झुग्गी बना रखी है। बादशाहपुर के ही रहने वाले नरेंद्र टिल्लू से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके चलते नरेंद्र उर्फ टिल्लू ने इससे एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, जो उसने डर के कारण एक लाख रुपये दे दिए थे।कुछ दिन बाद नरेंद्र उर्फ टिल्लू आठ-दस लडक़ों के साथ उसके पास आया और उससे दो लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती देने से मना करने की रंजिश रखते हुए नरेंद्र टिल्लू ने पर छह जनवरी 2026 को उस समय हमला हुआ, जब स्कूटी से अपने घर जा रहा था। स्पोट्र्स एकेडमी के पास कुछ व्यक्तियों के साथ मिलकर लाठी, डंडों व लोहे की रॉड से उसके साथ मारपीट की। इस शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बादशाहपुर ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की। अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को रेवाड़ी से काबू किया है। आरोपियों की पहचान हरीश हरिया (उम्र 32 वर्ष) व शिवा (उम्र 26 वर्ष) निवासी बादशाहपुर के रूप में हुई। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने आरोपी नरेंद्र टिल्लू के साथ योजना बनाकर अपने अन्य साथियों कोशिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने व फिरौती मांगने की के लिए भेजा था।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story