सोनीपत: गुरु अर्जन देव का बलिदान धर्म और मानवता की मिसाल: मेयर राजीव जैन

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: गुरु अर्जन देव का बलिदान धर्म और मानवता की मिसाल: मेयर राजीव जैन


सोनीपत, 18 जून (हि.स.)। सोनीपत

में सिख धर्म के पंचम गुरु गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस पर दशमेश गतका अखाड़ा द्वारा

रेलवे स्टेशन के बाहर ठंडे मीठे जल की छबील गुरुवार को लगाई गई। कार्यक्रम में नगर

निगम के मेयर राजीव जैन ने पहुंचकर गुरु अर्जन देव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

और श्रद्धांजलि दी।

मेयर

राजीव जैन ने कहा कि गुरु अर्जन देव का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और मानवता के प्रति

समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने सत्य, धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के

लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन और संदेश आज भी समाज को प्रेम, भाईचारे, सहिष्णुता

तथा मानव सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव की शिक्षाएं समाज

को एकता, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी

को महान संतों और गुरुओं के आदर्शों से जोड़ने का कार्य करते हैं। छबील सेवा निस्वार्थ

सेवा, परोपकार और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करती है।

कार्यक्रम

के दौरान दशमेश गतका अखाड़ा के पदाधिकारियों ने मेयर राजीव जैन का सिरोपा और स्मृति

चिन्ह देकर सम्मान किया। मेयर ने सम्मान के लिए अखाड़ा परिवार का आभार जताते हुए समाज

हित में किए जा रहे उनके सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर रमनप्रीत सिंह, जसकरण

सिंह, जसमीत सिंह, हरविंदर पाल, सुरजीत सिंह, हरमीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमित सिंह,

कुलविंदर सिंह और दीपक सचदेवा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story