हिसार : चरण दास अटवाल बने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी फैडरेशन के उपाध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : चरण दास अटवाल बने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी फैडरेशन के उपाध्यक्ष


हिसार, 9 दिसंबर (हि.स.)। आल इंडिया विश्विद्यालय का तीन दिन का राष्ट्रीय अधिवेशन उदयपुर में हुआ। इसमें आल हरियाणा विश्वविद्यालय कर्मचारी फैडरेशन के चेयरमैन व गुजवि एसएनटी हिसार के प्रधान चरण दास अटवाल ने विशिष्ट अतिथि रूप में शिरकत। मुख्य अतिथि के तौर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासु देव देवनानी, राज्यपाल के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर कैलाश सोडाणी, कोटा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर बीपी सारस्वत व राजस्थान के राज्य प्रधान भरत व्यास मंच रहे। मंगलवार काे हुए अधिवेशन में जहां नई शिक्षा नीति पर विचार गोष्ठी हुई वहीं विश्वविद्यालय के अधिकारों व विश्वविद्यालयों की आर्थिक स्थिति पर ध्यान दिलाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी फेडरेशन का गठन भी किया गया। इसमें आल हरियाणा विश्वविद्यालय कर्मचारी फेडरेशन के चेयरमैन चरण दास अटवाल को अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कर्मचारी फेडरेशन का उपाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में देश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हरियाणा से गुजवि व ऑल हरियाणा विश्वविद्यालय के अध्यक्ष चरणदस अटवाल, सुधीर सुनसुना, मदवि रोहतक के प्रधान सुरेश शर्मा, कुरुक्षेत्र विवि. के प्रधान राजवंत कौर व कार्यकारिणी ने कार्यक्रम में भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story