सोनीपत: नेशनल कुराश चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेताओं का शानदार स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: नेशनल कुराश चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेताओं का शानदार स्वागत


सोनीपत, 07 सितंबर (हि.स.)। लुधियाना,

पंजाब में आयोजित नेशनल सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप 2026-27 में प्रताप स्कूल खरखौदा

के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र

का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल के विश्वजीत मलिक ने 60 किलोग्राम

भारवर्ग तथा मंदीप मलिक ने प्लस 60 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा

का लोहा मनवाया।

चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद दोनों खिलाड़ियों का प्रताप

स्कूल खरखौदा पहुंचने पर विद्यालय प्रांगण में सोमवार को भव्य स्वागत किया गया। प्राचार्या

दया दहिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रताप स्कूल में विद्यार्थियों

को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के लिए भी बेहतर सुविधाएं एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया

जाता है। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया ने बताया कि विश्वजीत मलिक इससे पहले भी

तीन बार नेशनल स्तर पर पदक प्राप्त कर चुका है। वहीं मंदीप मलिक एक बार नेशनल स्तर

पर पदक जीत चुका है।

उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और

प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है कि उन्होंने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर

स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। द्रोणाचार्य अवार्डी एवं स्पोर्ट्स डायरेक्टर

ओमप्रकाश दहिया, संस्थापक सतप्रकाश नम्बरदार तथा कुराश कोच रोहित दहिया एवं मोहित पंवार

ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल

भविष्य की कामना की। विद्यालय

प्रबंधन के अनुसार प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 263

तथा राष्ट्रीय स्तर पर 2123 पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों

ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कठोर मेहनत, विद्यालय प्रबंधन समिति व अपने माता-पिता

को दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story