पानीपत: समाज हित में निरंतर अग्रसर हरियाणा सरकार: मनोहर लाल



पानीपत: समाज हित में निरंतर अग्रसर हरियाणा सरकार: मनोहर लाल


- सरकार का मकसद नागरिकों के जीवन स्तर में बदलाव लाना

-क्षेत्रवाद व परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर समान विकास सुनिश्चित किया

पानीपत़, 19 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार समाज हित में निरंतर अग्रसर है। सरकार का मकसद पारदर्शिता के साथ नागरिकों के जीवन में बदलाव लाना है। मुख्यमंत्री रविवार को पानीपत जिले के समालखा में छह लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर काम करें। प्रदेश सरकार ने गरीब से गरीब व्यक्तियों, किसानों और पिछड़े वर्ग की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर बन सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल मंत्र मिला एक समान विकास सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2014 में हरियाणा एक- हरियाणवी एक का नारा दिया था। गत आठ वर्षों में राज्य सरकार ने क्षेत्रवाद व परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठकर सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए हैं और आज हरियाणा विकास के पथ पर देश में कई राज्यों से आगे निकल रहा है।

थ्री-सी पर किया प्रहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये तीन सी हैं- करप्शन, क्राइम और कास्ट से जुड़ी राजनीति। सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया, जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। सरकारी कर्मचारी, कोई नागरिक गलत काम करे तो कड़ी करवाई होती है। भ्रष्टाचार का काल मनोहर लाल, समाज में भ्रष्टाचार बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने नागरिकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं से कार्यकर्ता नागरिकों को अवगत कराएं और उन्हें इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी जागरूक करें। इस कार्यक्रम से पहले, सेवा साधना एव ग्राम विकास केंद्र में पहुंचने पर लोकसभा सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, विधायक प्रमोद विज व अन्य ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त सुशील सारवान ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा हरियाणा प्रभारी विपलब कुमार देब, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ व छह लोकसभा क्षेत्रों के जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story