हिसार : महंगाई भत्ता नहीं, कर्मचारियों व पेंशनरों को बोनस का तोहफा दे सरकार : एमएल सहगल

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : महंगाई भत्ता नहीं, कर्मचारियों व पेंशनरों को बोनस का तोहफा दे सरकार : एमएल सहगल


रेलवे कर्मचारियों की तर्ज पर हरियाणा के रोडवेज और बिजली निगम कर्मचारियों

को भी मिले बोनस

हिसार, 11 नवंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी परिसंघ के राष्ट्रीय

चेयरमैन एमएल सहगल ने बुधवार काे हरियाणा सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनरों को तीन प्रतिशत

महंगाई भत्ता देने की घोषणा पर सवाल उठाए। उन्हाेंने कहा कि महंगाई भत्ता कर्मचारियों का

अधिकार है, न कि सरकार की ओर से दिया जाने वाला कोई तोहफा। उन्होंने कहा कि प्रदेश

सरकार को कर्मचारियों और पेंशनरों को बोनस का लाभ देना चाहिए, जिससे वे पिछले कई वर्षों

से वंचित हैं।

एमएल सहगल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में आगामी विधानसभा

चुनाव को देखते हुए घोषणाएं कर रहे हैं और हरियाणा के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते

की घोषणा के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीति के

अनुसार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वर्ष में दो बार, पहली जनवरी और पहली जुलाई

को संशोधन किया जाता है। हरियाणा में भी केंद्र की दरों के आधार पर कर्मचारियों और

पेंशनरों को महंगाई भत्ता दिया जाता है। इसलिए इसे सरकार का तोहफा बताना उचित नहीं

है।

कर्मचारी नेता ने कहा कि राज्य सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों और सहकारी

संस्थाओं के कर्मचारियों को कई वर्षों से वार्षिक बोनस नहीं दिया जा रहा है। रेलवे

विभाग ने अपने कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस देने की घोषणा की है। ऐसे

में हरियाणा सरकार को भी रोडवेज और बिजली निगम सहित अन्य संस्थानों के कर्मचारियों

को बोनस देना चाहिए। सहगल ने आरोप लगाया कि सरकार एक ओर निगमों के निजीकरण की दिशा

में आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775332 Articles

Share this story