हिसार : एससीएसटी एक्ट के मामलों में नियमों का पालन सुनिश्चित करे सरकार : प्रदीप भानखड़

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : एससीएसटी एक्ट के मामलों में नियमों का पालन सुनिश्चित करे सरकार : प्रदीप भानखड़


कानून को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को बहुजन

समाज बर्दाश्त नहीं करेगा

हिसार, 19 सितंबर (हि.स.)। बहुजन नेता प्रदीप

भानखड़ ने कहा है कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम देश

के करोड़ों दलित, पिछड़े और वंचित समाज के लोगों को न्याय एवं सुरक्षा प्रदान करने

वाला महत्वपूर्ण कानून है। उन्होंने कहा कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार

की लापरवाही या अनियमितता गंभीर चिंता का विषय है।

प्रदीप भानखड़ ने शनिवार काे कहा कि समाज के बीच ऐसी शिकायतें

सामने आती रही हैं कि एससीएसटी एक्ट के कुछ मामलों में आरोपियों को थाने स्तर से ही

जमानत दे दी जाती है। ऐसे मामलों में कानून के प्रावधानों का पूरी गंभीरता और पारदर्शिता

से पालन किया जाना चाहिए। यदि कहीं कानून की भावना के विपरीत कार्य हो रहा है तो उसकी

निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एससी/एसटी

एक्ट के तहत दर्ज मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी

है। कानून का उद्देश्य सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को सुरक्षा और न्याय प्रदान करना

है, इसलिए इसके प्रावधानों को कमजोर करने वाली किसी भी प्रवृत्ति को स्वीकार नहीं किया

जा सकता।

प्रदीप भानखड़ ने आरोप लगाया कि सरकार और पुलिस

प्रशासन के रवैये को लेकर समाज में लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि एससी/एसटी

एक्ट के मामलों में नियमों और कानूनी प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन नहीं होता है तो इससे

कानून की प्रभावशीलता प्रभावित होती है और पीड़ित पक्ष का न्याय व्यवस्था पर विश्वास

कमजोर हो सकता है। भानखड़ ने कहा कि बाबा साहेब

डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना सरकार और प्रशासन

का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज एससी/एसटी एक्ट को कमजोर करने, उसकी भावना

के साथ खिलवाड़ करने या पीड़ितों को न्याय से वंचित करने के किसी भी प्रयास को स्वीकार

नहीं करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story