सिरसा: विकास के नाम पर राजनीति नहीं करती भााजपा : बृजेंद्र सिंह

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: विकास के नाम पर राजनीति नहीं करती भााजपा : बृजेंद्र सिंह


सिरसा, 31 मार्च (हि.स.)। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की राजनीति विकास के नाम पर नहीं, बल्कि समाज को बांटकर वोट लेने की रणनीति पर चलती है। किसानों, युवाओं या रोजगार जैसे मुद्दों पर कभी स्पष्ट वादे नहीं किए गए। 2019 में प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात जरूर कही थी, लेकिन उस बात को भी सात साल बीत गए अभी तक कुछ नहीं हुआ। इस पर कोई ठोस चर्चा या परिणाम सामने नहीं आया।

बृजेंद्र सिंह मंगलवार काे अपनी सद्भावना यात्रा के दौरान कालांवाली हलके में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। गांव कुरंगावाली से यात्रा की शुरुआत हुई। इसके पश्चात गांव सुखचैन, खतरावा, तिलोकेवाला, तारुआना गांव से होते हुए कालांवाली शहर में यात्रा का समापन हुआ। पूर्व सासंद बृजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया गया कि बीजेपी हर आंदोलन और हर समुदाय में दरार ढूंढऩे की कोशिश करती है। किसान आंदोलन के दौरान भी सिख समुदाय के भीतर भेदभाव दिखाने की कोशिश की गई। इससे यह संदेश देने की कोशिश की गई कि एकजुटता को तोडऩा ही उनकी रणनीति का हिस्सा है, ताकि राजनीतिक लाभ हासिल किया जा सके। यात्रा दौरान पूर्व सांसद गांव तिलोकेवाला के गुरूद्वारा निर्मलसर साहिब में पहुंचे, जहां गुरूद्वारा के सेवादार संत गुरमीत सिंह ने उन्हें सिरोपा पहना कर सम्मानित किया। पूर्व सांसद व अन्य नेताओं ने गुरूद्वारा के लंगर हाल में बैठ कर लंगर ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक बलकौर सिंह, जिलाध्यक्ष सतोष बेनीवाल, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेडा, निर्मल सिंह मलड़ी, सुखदेव सिंह बड़ागुढ़ा, अमनदीप कुरंगावाली, हरदेव सिंह कुरंगावाली, लखविंद्र नंबरदार, गुरप्रीत प्रधान, सुखदीप, मलकीत सिंह गंगा, दलजीत सिंह तिेलोकेवाला, राजपाल जैलदार रतिया, प्रगट सिंह, अवतार सिंह सुरतिया, गुरदास सिंह सुखचैन सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story