हिसार : किसानों के खेतों से लाखों का सामान चोरी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : किसानों के खेतों से लाखों का सामान चोरी


खेत में बने मकानों से चुराया गया सामान

हिसार, 04 मार्च (हि.स.)। नारनौंद क्षेत्र के

गांव थुराना में अज्ञात चोरों ने तीन किसानों के खेतों में बने कमरों के ताले तोड़कर

लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच

शुरू कर दी है।

इस संबंध में थुराना गांव के कुलदीप, जोगिंद्र

और राजबीर ने बुधवार काे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है कि चोर अंदर घुसकर कीमती कृषि और बिजली

उपकरण चुरा ले गए। कुलदीप के अनुसार उनके कमरे से दो इन्वर्टर बैटरियां, बर्तन, लोहे

का सामान और लगभग 200 फुट तीन फेस बिजली की तार चोरी हुई है। चोरी के सामान की कीमत

50 हजार रुपए है। जोगिंद्र के कमरे से दो हॉर्स पावर की सिंगल फेस बिजली मोटर, दो वाल,

एक टी, दो मोड़, सबमर्सिबल पाइप के तीन टुकड़े और लगभग 200 फुट तीन फेस तार चोरी हुई।

इस सामान की कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है। राजबीर ने बताया कि उनके कमरे से एक

तीन फेस स्टार्टर, लगभग 500 फुट तीन फेस तार, दो वाल, दो बैंड और 10-10 फुट के चार

पाइप चोरी हुए हैं। इस सामान की अनुमानित कीमत 45 हजार रुपए है। तीनों किसानों के अनुसार,

कुल मिलाकर लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। किसानों ने आशंका व्यक्त

की है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से रात के समय इस वारदात को अंजाम दिया। नारनौंद

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई सुरेंद्र कुमार

कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story