सोनीपत: गोल्डन गर्ल किरण पहल का विजय जुलूस में हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: गोल्डन गर्ल किरण पहल का विजय जुलूस में हुआ भव्य स्वागत


- घर पहुंचते ही दादी को पहनाया गोल्ड

मेडल, मां ने तिलक कर दिया आशीर्वाद

सोनीपत, 04 अक्टूबर (हि.स.)। एशियाई

खेलों में देश के लिए 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली गुमड़ की बेटी अंतरराष्ट्रीय

धाविका किरण पहल रविवार को अपने गांव पहुंचीं। भिगान टोल प्लाजा से ही ग्रामीणों और

समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। शहर में जगह-जगह पार्षदों व समाजसेवी

संगठनों ने किरण पहल का अभिनंदन किया।

वाहनों

के लंबी कतारों के साथ किरण गुमड़ पहुंचीं, जहां ग्राम सचिवालय में आयोजित समारोह में

ग्रामीणों ने उनका और उनके कोच आशीष छिक्कारा का अभिनंदन किया गया। गांव पहुंचने के

बाद किरण ने सबसे पहले अपनी दादी रिशाली देवी को गोल्ड मेडल पहनाया। मां माया देवी

ने बेटी का तिलक कर आशीर्वाद दिया। किरण ने कहा कि गांव का इतना प्यार और सम्मान उनके

लिए गर्व की बात है। उन्होंने बेटियों से परिस्थितियों से घबराए बिना लगातार मेहनत

करने का आह्वान किया।

समारोह में विधायक देवेंद्र कादियान, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम

ब्यूरो के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, गन्नौर विधानसभा प्रभारी एवं गुरुग्राम विधायक मुकेश

शर्मा, गन्नौर विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष

अशोक भारद्वाज, मार्केट केमटी चेयरमैन निशांत छौक्कर ने भी किरण को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश खेल की यूनिवर्सिटी बन गया है। ये एशियाई खेलों में

हमारे खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है। हरियाणा की खेल नीति से ग्रामीण और सामान्य परिवारों

के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इस दौरान भाई रविंद्र पहल, सरपंच प्रतिनिधि

रविंद्र पहल, कपिल पंघाल, प्रीतम सिवाच, अमित बत्रा, दिनेश गोस्वामी, अजित पहलवान,

सूरज शर्मा, रविंद्र पहल कब्बडी, शिव शर्मा, अंकित मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story