श्रद्धा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी रखें ध्यान, सामाजिक एकता का दें संदेश : बजरंग गर्ग

WhatsApp Channel Join Now
श्रद्धा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी रखें ध्यान, सामाजिक एकता का दें संदेश : बजरंग गर्ग


अग्रोहा धाम में 14 से 25 सितंबर तक मनेगा गणेश उत्सव

हिसार, 12 सितंबर (हि.स.)। अग्रोहा धाम व श्री प्रयागगिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट

की बैठक संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 14 सितंबर से

25 सितंबर तक अग्रोहा धाम व शिवालय मंदिर में श्री गणेश उत्सव भव्य रूप से मनाने का

निर्णय लिया गया। उत्सव का समापन गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा।

बजरंग गर्ग ने शनिवार काे कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। गणेश उत्सव

धार्मिक आस्था के साथ भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पर्व है।

उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान होने वाले धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में सभी को

बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने श्रद्धालुओं से गणेश उत्सव को श्रद्धा और सेवा

के साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रतिमा

स्थापना से लेकर विसर्जन तक स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और ऐसा कोई कार्य न हो

जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचे।

बैठक के दौरान बजरंग गर्ग ने उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित

किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story