सोनीपत पुलिस लाइन क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती ने आत्महत्या की

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत पुलिस लाइन क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती ने आत्महत्या की


सोनीपत, 18 मई (हि.स.)। सोनीपत के पुलिस लाइन क्षेत्र में सोमवार सुबह 23 वर्षीय युवती ने दूसरी मंजिल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों

ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल

टीम को बुलाया गया। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए और पूरे मामले की जांच शुरू

कर दी गई।

पुलिस

के अनुसार, मृतका मूल रूप से बिहार के किशनगंज की रहने वाली थी और तीन दिन पहले ही अपने

भाइयों के पास सोनीपत आई थी। परिवार पुलिस लाइन के पास किराए के मकान में रहता है।

युवती बिहार में 12 कक्षा की पढ़ाई कर रही थी और कुछ दिन रहने के लिए यहां आई हुई थी।

सोमवार सुबह वह मकान की छत पर चली गई। थोड़ी देर बाद लोगों ने उसके नीचे गिरने की सूचना

दी। जब परिवार के सदस्य नीचे पहुंचे तो युवती गंभीर हालत में लहूलुहान पड़ी थी और मौके

पर ही उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना

की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे

मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और आसपास के लोगों से पूछताछ की

मकान मालिक के अनुसार, परिवार पिछले करीब तीन वर्षों से किराए पर रह रहा था। जानकारी

मिली है कि युवती कुछ समय से मानसिक तनाव में थी और उसकी दवा भी समाप्त हो गई थी।

पुलिस

का कहना है कि फिलहाल मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का है। आत्महत्या, मानसिक

तनाव और अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story