हिसार : एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर व नारों से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर व नारों से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश


दयानंद कॉलेज में नई रोशनी योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हिसार, 15 सितंबर (हि.स.)। थर्ड हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी, हिसार के निर्देशानुसार

दयानंद कॉलेज में एनसीसी आर्मी विंग (गर्ल्स) की ओर से नई रोशनी योजना एवं महिला सशक्तिकरण

को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स को अल्पसंख्यक

महिलाओं की शिक्षा, समानता और सशक्तिकरण से जुड़ी नई रोशनी योजना की जानकारी देना रहा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने मंगलवार काे कैडेट्स को सामाजिक गतिविधियों

में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कैडेट्स अपने आसपास रहने

वाली अल्पसंख्यक महिलाओं को भी योजना के बारे में जागरूक करें। सीटीओ डॉ. मंजू शर्मा

ने नई रोशनी योजना की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य

अल्पसंख्यक महिलाओं को कौशल विकास, शिक्षा और अधिकारों की जानकारी के माध्यम से आत्मनिर्भर

बनाना तथा उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक पोस्टर बनाए और महिला सशक्तिकरण, लैंगिक

समानता, शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े नारे लिखे। इन रचनात्मक प्रस्तुतियों के

माध्यम से समानता और सम्मान का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने एनसीसी के प्रति समर्पण

और सेवाओं के लिए कैडेट्स को रैंक प्रदान की। कैडेट ज्योति को सीनियर अंडर ऑफिसर और

कैडेट नैन्सी को अंडर ऑफिसर की रैंक दी गई। इसके अलावा अन्य कैडेट्स को उनकी गतिविधियों

में प्रदर्शन और भागीदारी के आधार पर सीपीएल और एलसीपीएल रैंक से सम्मानित किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story