जींद : किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में सभी प्रबंध सुनिश्चित करें अधिकारी: कृष्ण लाल पंवार

WhatsApp Channel Join Now
जींद : किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में सभी प्रबंध सुनिश्चित करें अधिकारी: कृष्ण लाल पंवार


जींद, 07 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने और मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार बुधवार को नई अनाज मंडी में धान की आवक, खरीद, उठान, भुगतान, बारदाने, पेयजल, साफ.-सफाई, बिजली तथा किसानों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मंडियों में फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए पर्याप्त स्थान, पेयजल, साफ.-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। मंडी में फसल की आवक बढऩे की स्थिति में भी व्यवस्थाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान की खरीद के साथ-साथ फसल के उठान की प्रक्रिया भी तेज रखी जाएए ताकि मंडी में अनावश्यक भीड़ एवं जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

कैबिनेट मंत्री ने किसानों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। किसानों ने मंडी में धान की खरीद प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी साझा की। कैबिनेट मंत्री ने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडियों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आढ़तियों से भी बातचीत कर मंडी में धान खरीद के दौरान आ रही व्यवस्थागत दिक्कतों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने मंडी में किसानों और आढ़तियों से बातचीत की तथा उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज सेवा अभियान के तहत आज सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम पूरे हरियाणा में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। सरकार द्वारा लगभग 12 करोड़ शौचालय निर्माण, साढ़े 11 करोड़ पेयजल कनैक्शन तथा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से जरूरमंद लोगों का इलाज करवाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story