जींद : चोरी की बाइक समेत दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जींद : चोरी की बाइक समेत दो गिरफ्तार


जींद : चोरी की बाइक समेत दो गिरफ्तार


जींद, 25 अक्टूबर (हि.स.)। थाना गढ़ी पुलिस ने चोरी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को पकड़ा, जबकि दूसरे मामले में बिजली ट्रांसफार्मर से तेल और पुर्जे चोरी करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

थाना गढ़ी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम गांव धमतान साहिब से भुलन रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव कालवन निवासी विक्रम उर्फ विक्की और प्रदीप उफ मुरली चोरी की मोटरसाइकिल पर बिना नंबर प्लेट लगाए आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने भुलन रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को काबू किया। दोनों मोटरसाइकिल के वैध दस्तावेज नही दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की होने की बात बताई। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रांसफार्मर से 90 लीटर तेल चोरी करने का आरोप

दूसरे मामले में पुलिस ने खनौरी निवासी सुमित उर्फ गुल्लू और शीला उर्फ कर्ण को बिजली ट्रांसफार्मर का तेल और पुर्जे चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी के अनुसार बिजली विभाग के उपमंडल अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि गांव उझाना के खेतों में लगे 25 केवीए के बिजली ट्रांसफार्मर से अज्ञात व्यक्ति करीब 90 लीटर तेल चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार एक अन्य चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान गांव उझाना के खेतों से ट्रांसफार्मर का तेल और पुर्जे चोरी करने की वारदात का खुलासा हुआ। इसके बाद दोनों आरोपितों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों मामलों में आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766582 Articles

Share this story