फरीदाबाद : गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूंज उठा शहर

फरीदाबाद : गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूंज उठा शहर


विधि विधान से बप्पा की हुई स्थापना, निकाली गई शोभायात्रा

फरीदाबाद, 19 सितम्बर (हि.स.)। मंगलवार गांधी कॉलोनी स्थित 5बी-81 उत्सव स्थल पर भगवान गणेश की विधि विधान के साथ स्थापना की गई। महाराष्ट्र मित्र मंडल की ओर से शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

शोभायात्रा की शुरुआत गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के जय घोष से हुई। इस वर्ष मंडल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की 350वीं राज्य अभिषेक की वर्षगांठ भी मनाई जा रही है, जिसके तहत इस बार का पंडाल भी छत्रपति शिवाजी महाराज के किले रायगढ़ के तरह ही सजाया गया है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार एवं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली शामिल हुए। गांधी कॉलोनी से निकाली गई शोभायात्रा में सभी वर्ग के व्यक्ति, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए और भक्ति गीतों पर जमकर थिरके। महाराष्ट्र मित्र मंडल के सुधाकर पांचाल ने बताया की गणेश उत्सव का आयोजन बाल गंगाधर तिलक ने सभी जाति/ धर्म के लोगों को एकत्र करने के लिए सार्वजानिक गणेश उत्सव का शुभारंभ किया था। मुख्य अतिथि राजीव जेटली ने बप्पा की आरती कर और आशीर्वाद लिया । उन्होंने भक्तजनों से कहा की गणेश उत्सव का त्यौहार पहले महाराष्ट्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता था परन्तु अब यहां फरीदाबाद में भी लोग उसी उत्साह एवं भक्ति भाव से गणेश पूजा करते हैं। उन्होंने कहा की गणेश चतुर्थी का त्यौहार आने के कई दिन पहले से ही बाजारों में इसकी रौनक दिखने लगती है। यह पर्व हिन्दू धर्म का अत्यधिक मुख्य तथा बहुत प्रसिद्ध पर्व है। मंडल के संरक्षक सुधाकर पांचाल एवं मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र पांचाल ने राजीव जेटली को शाल भेंटकर सम्मानित भी किया।

हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story