यमुनानगर: एक महिला 654 ग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार

यमुनानगर: एक महिला 654 ग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर: एक महिला 654 ग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार




-राजस्थान की रहने वाली है आरोपी महिला

यमुनानगर,4 अप्रैल (हि.स.)। सदर थाना यमुनानगर पुलिस ने एक महिला को 654 ग्राम गांजा फूल पत्ती के साथ गिरफ्तार किया। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि शादीपुर के पास एक महिला नशीले पदार्थ बेच रही है। इस सूचना के आधार पर महिला पुलिसकर्मी की टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत मौके पर जाकर महिला को हिरासत में लिया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बुलाया गया। जब महिला पुलिसकर्मी ने महिला की तलाशी ली तो उसके पास से 654 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। महिला की पहचान राजस्थान के दाहमी बरौर निवासी मीरा के नाम से हुई। महिला यहां पर किराये के मकान में रहती है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story