सिरसा: चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार


सिरसा, 29 जुलाई (हि.स.)। पुलिस ने जिला क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शहर सिरसा और आसपास के इलाकों में चोरी की 11 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बुधवार को बताया कि जिलाभर में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर गिरोह के छह सदस्यों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिरसा जिला निवासी जगजीत सिंह, जगपाल, बलविंदर सिंह, वीरेंद्र कुमार, योगेश तथा योगराज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ढाणी बिलासपुर निवासी दर्शन कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई की वह परिवार सहित रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर लौटने पर मकान के ताले टूटे मिले।

चोर लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती घरेलू सामान चोरी कर ले गए। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सदर थाना सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी योगराज ने सिरसा जिला क्षेत्र में चोरी की 11 वारदातें करना स्वीकार किया। जबकि बलविंदर सिंह व वीरेंद्र कुमार के खिलाफ लड़ाई-झगड़े के एक-एक मामले दर्ज होने पाए गए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त व चोरीशुदा मोटरसाइकिल, सोने की अंगूठी व दो सिलेंडर बरामद हुए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story