सोनीपत:बीमा पॉलिसी के नाम पर 35 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी यूपी से काबू

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत:बीमा पॉलिसी के नाम पर 35 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी यूपी से काबू


सोनीपत, 04 मई (हि.स.)। सोनीपत

में साइबर थाना पुलिस ने बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी कर करीब 35 लाख 28 हजार रुपये

की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह काे उत्तर प्रदेश के सोनहौल और गौहरो क्षेत्र

से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ठगी की रकम में से 71 हजार रुपये बैंक खातों में

होल्ड कराए गए और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

सोमवार को आरोपी न्यायालय में पेश कर

जेल भेज दिए। यह कार्रवाई

पुलिस आयुक्तालय की देखरेख में थाना साइबर टीम ने की। टीम में प्रबंधक निरीक्षक बसंत

कुमार के साथ सहायक उप निरीक्षक संजय, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र, सिपाही सुमित और

मुख्य सिपाही विनोद शामिल रहे। गांव सैनीपुरा, जिला सोनीपत निवासी राजेश ने 30 जनवरी

2026 को साइबर थाना में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी बीमा पॉलिसी बजाज

आलियांज जनरल इंश्योरेंस में चल रही थी।

16 सितंबर 2024 को एक महिला का फोन आया जिसने

जमा पूंजी निकलवाने और बाकी किस्त जमा कराने की बात कही। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से

कॉल कर किस्त और जमा पूंजी निकालने का झांसा दिया गया। आरोपियों

के कहने पर शिकायतकर्ता ने गूगल पे और फोन पे के जरिए नागेंद्र, ओम प्रकाश और सुशील

के खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि फर्जी कागजातों से खाते खुलवाकर

कुल 35 लाख 28 हजार दस रुपये की ठगी की गई। इस मामले में केस दर्ज किया गया।

जांच के

दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद

उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में

छापेमारी कर रही है। सोनीपत

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर भरोसा न करें। निवेश

या ट्रेडिंग से जुड़े प्रस्तावों की खुद जांच करें और केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का

उपयोग करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story