हांसी : लोन दिलाने का झांसा देकर 1.35 करोड़ की ठगी का आरोपी मुंबई से काबू

WhatsApp Channel Join Now
हांसी : लोन दिलाने का झांसा देकर 1.35 करोड़ की ठगी का आरोपी मुंबई से काबू


आरोपी से 10 लाख बरामद

हांसी, 07 अगस्त (हि.स.)। 25 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति

से एक करोड़ 35 लाख 38 हजार रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ हांसी

पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईए-1 की टीम ने गिरोह के एक सदस्य को महाराष्ट्र

के मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 10 लाख रुपये नकद भी

बरामद किए हैं।

सीआईए-1 में तैनात सहायक उपनिरीक्षक प्रवीण ने शुक्रवार को बताया कि थाना नारनौंद

में दर्ज इस हाई-प्रोफाइल ठगी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों

और खुफिया सूचना के आधार पर मुंबई में दबिश देकर आरोपी तरुण उर्फ चंदन को गिरफ्तार

किया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर हांसी लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे

आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए।

उसकी निशानदेही पर ठगी की रकम में से 10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। जांच में सामने

आया कि गिरोह ने पीड़ित को 25 करोड़ रुपये का बड़ा लोन दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग

किस्तों में एक करोड़ 35 लाख 38 हजार रुपये हड़प लिए थे।

पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका

है। पहले पकड़े गए छह आरोपियों से भी महत्वपूर्ण सुराग और नकदी बरामद हुई है। पुलिस

अब गिरोह के अन्य सदस्यों, ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, पैसों के लेन-देन और

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। आठ दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद

आरोपी तरुण उर्फ चंदन को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज

दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जांच अभी जारी है और जल्द ही गिरोह

के अन्य सदस्यों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story