सोनीपत में गेल गैस आपातकालीन मॉकड्रिल आयाेजित

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत में गेल गैस आपातकालीन मॉकड्रिल आयाेजित


सोनीपत, 19 मार्च (हि.स.)। जिला

प्रशासन और गेल गैस लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से सोनीपत बाईपास जाहरी रोड पर ऑफसाइट

आपातकालीन मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी

भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय और उपलब्ध संसाधनों की प्रभावशीलता

का परीक्षण करना रहा।

मॉकड्रिल

के तहत एक हल्के व्यावसायिक वाहन में लगे सीएनजी कैस्केड से गैस रिसाव के बाद आग लगने

की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। जैसे ही रिसाव की सूचना प्राप्त हुई, तुरंत आपातकालीन

प्रोटोकॉल सक्रिय किए गए। विभिन्न विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित

करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। पूरे घटनाक्रम की निगरानी के लिए सीसीटीवी का

भी उपयोग किया गया, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

इस दौरान

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिविल डिफेंस, जिला राजस्व कार्यालय, सिविल अस्पताल,

पुलिस विभाग, अग्निशमन विभाग तथा म्यूचुअल एड पार्टनर के रूप में गेल गैस लिमिटेड और

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की सक्रिय भागीदारी रही। सभी एजेंसियों ने

आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया।

महाप्रबंधक

एवं कार्यालय अध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा ने गुरुवार को प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि

सुरक्षा सर्वोपरि है और हर परिस्थिति में सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य है। इस प्रकार

के अभ्यास से आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता और अधिक मजबूत होती है।

मॉकड्रिल

की सफलता से यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित सभी विभाग किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई

करने के लिए तैयार हैं। इस तरह के अभ्यास औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ

आमजन में भी जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम

में सिद्धांत कपूर, जिथिन दास, खुशवंत राखेचा, रंजन यादव, अनमोल कुमार, बिशु मिंज सहित

अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story