जींद : चिकित्सक के सहायक से एक करोड़ की चौथ मांगने के दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जींद : चिकित्सक के सहायक से एक करोड़ की चौथ मांगने के दो आरोपित गिरफ्तार


जींद, 25 अगस्त (हि.स.)। बाल धर्मार्थ अस्पताल के चिकित्सक को को धमकी देकर एक करोड़ की चौथ मांगने के दो आरोपितों को मंगलवार काे सीआईए स्टाफ ने काबू किया है। पकड़े गए एक आरोपित पर पहले मामला दर्ज है। शहर थाना पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

गत 21 अगस्त को बाल धर्मार्थ अस्पताल के चिकित्सक के सहायक सचिन के पास अज्ञात व्यक्ति का कॉल तथा मैसेज आया था। जिसमें धमकी देकर एक करोड़ रुपये की चौथ मांगी गई थी। राशि न देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी। शहर थाना पुलिस ने चिकित्सक के सहायक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीआईए स्टाफ ने जांच को आगे बढाया तो गांव पिपरिया, जिला शाहजानपुर (यूपी) निवासी सचिन तथा गांव धर्मखेड़ी निवासी सौरभ का नाम सामने आया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यूपी निवासी सचिन तथा सौरभ की इंस्टा पर दोस्ती हुई थी। जिसके चलते अक्सर बातचीत होती रहती थी। दोनों ने चौथ मांगने से एक सप्ताह पहले योजना बनाई थी। मोबाइल नंबर सौरभ ने उपलब्ध करवाया था। जिसके बाद सचिन ने उसी नंबर पर अपने नंबर से कॉल कर धमकी देते हुए एक लाख रुपये की चौथ मांगी थी। डीएसपी रिषभ सोढी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आरोपित यूपी निवासी सचिन के खिलाफ आम्र्स का मामला दर्ज है। जबकि दूसरा आरोपित सौरभ बाहरवीं करने के बाद बीएससी नर्सिंग की तैयारी कर रहा था। शार्ट कट अपना कर अपनी जरूरत पूरी करना चाहते थे। दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story