हिसार : अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला राजस्थान से दबोचा
हिसार, 19 मई (हि.स.)। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस
टीम ने अमेरिका भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को राजस्थान
के नोहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिले के बगला गांव निवासी सुंदर सिंह
के रूप में हुई है, जिसे नोहर से पकड़ा गया।
आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेकटर निर्मला
ने मंगलवार काे बताया कि इस संबंध में जवाहर नगर के साकेत नगर निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई
थी। शिकायत के अनुसार आरोपी ने उसे भेजने के नाम पर 20 लाख रूपये अपने खाते में डलवाने
व 20 लाख अपने साथी के खाते में डलवाए थे। मामले की जांच के दौरान उप निरीक्ष बीर सिंह
ने साइबर सेल की सहायता से आरोपी को नोहर से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने आमजन से अपील
करते हुए कहा कि विदेश भेजने के नाम पर किसी भी एजेंट या व्यक्ति को बिना जांच-पड़ताल
एवं वैध दस्तावेजों की पुष्टि किए पैसे न दें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या
धोखाधड़ी संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कानूनी कार्रवाई की जा सके।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

