कैथल: विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख रुपए की ठगी

कैथल: विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख रुपए की ठगी
WhatsApp Channel Join Now
कैथल: विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख रुपए की ठगी


चंडीगढ़ की दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

कैथल, 14 मई (हि.स.)। कैथल के गांव बलबेहड़ा निवासी एक युवक को वर्क वीजा पर न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर चंडीगढ़ की कंपनी ईगल वन एडवाइजर ने 12 लाख रुपए ठग लिए। इकोनामिक सेल व डीएसपी कलायत की 2 महीने की जांच के बाद मंगलवार को चंडीगढ़ की दो महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

गांव बलबेहड़ा निवासी विक्रम सिंह ने एसपी कैथल को दी शिकायत में बताया है कि उसने विदेश जाने के लिए चंडीगढ़ सेक्टर 34 की ईगल वन एडवाइजर कंपनी से संपर्क किया था। उन्होंने उसे न्यूजीलैंड का वर्क वीजा 39 दिन में दिलवाने का आश्वासन दिया और 12 लाख 50 देने की बात तय हुई। उसने उन्हें रजिस्ट्रेशन फी के तौर पर गूगल पे के माध्यम से 5 अगस्त 2023 को उनके खाते में अदा किए। उसके बाद उन्होंने उसे जाली ऑफर लेटर दिखाकर 12 अगस्त को 4 लाख 50 हजार रुपए रुपए ले लिए। जिसकी रसीद भी दी। इसके बाद उन्होंने 1 सितंबर 2023 को 4 लाख रुपए नगद ले लिए और बकाया रूपयों की मांग की। उसी दिन उन्होंने दिए गए रुपयों का एग्रीमेंट दिया और कंपनी का जॉइनिंग लेटर दिखाए। जिसमें 19 अक्टूबर से पहले विदेश भेजने का वादा किया गया था।

उन्होंने उसे न तो विदेश भेजा और ना ही उसके रुपए वापस किए। जब वह उनके कार्यालय में रुपए मांगने के लिए गया तो उसे डराया धमकाया गया। उसने अपना मकान गिरवी रखकर यह रुपए दिए थे। डीएसपी कलायत की जांच में पाया गया कि विक्रम सिंह ने गुरविन्द्र सिंह व परविन्द्र सिंह से 12 लाख 50 हजार रुपयों में बातचीत की थी। जांच में चंडीगढ़ निवासी रोहतास कुमार की मौजूदगी में चंडीगढ़ ऑफिस में जसकिरत कौर और गगनदीप कौर को 8 लाख 85 हजार रुपए देने की पुष्टि हो पाई है। जांच अधिकारी एएसआई रमेश ने बताया कि पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/नरेश /संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story