सोनीपत: बुजुर्ग से लूट में चार युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: बुजुर्ग से लूट में चार युवक गिरफ्तार


सोनीपत, 26 सितंबर (हि.स.)। सोनीपत

राजकीय रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर 24 सितंबर को बुजुर्ग से हुई लूट के मामले में

चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने बंदूकनुमा वस्तु दिखाकर

बुजुर्ग को डराया और उसके पास से करीब पांच हजार रुपये तथा मोबाइल फोन लूट लिया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने लूट के साथ रेलवे स्टेशन पर हुई चोरी की एक अन्य वारदात

का भी खुलासा किया है। पांचों आरोपितों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां

से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

राजकीय

रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को रेलवे स्टेशन पर एक

बुजुर्ग को निशाना बनाकर लूट की गई थी। आरोपितों ने बंदूकनुमा वस्तु दिखाकर उसे डराया

और रुपये व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू

की गई। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात से जुड़ी कड़ियां जोड़ते हुए पांच युवकों को

गिरफ्तार किया।

पुलिस

के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोनीपत निवासी सोनू, अविनाश, अनिल और ज्वालासिंह

तथा अशोक विहार निवासी अभय के रूप में हुई है। पूछताछ में रेलवे स्टेशन पर हुई चोरी

की एक अन्य वारदात का भी पता चला है। पुलिस अब आरोपितों से चोरी और लूट की अन्य घटनाओं

के बारे में पूछताछ कर रही है।

एसएचओ

महाबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित नशे के आदी हैं और नशे

की पूर्ति के लिए पैसों की जरूरत के चलते चोरी व लूट की वारदात करते थे। पुलिस इस संबंध

में भी जांच कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस लूट में इस्तेमाल बंदूकनुमा वस्तु, लूटे

गए सामान और अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन व

आसपास के क्षेत्र में आरोपितों की संलिप्तता वाली अन्य घटनाओं और उनके आपराधिक रिकॉर्ड

की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story