हिसार :वर्ल्ड योगासन चैम्पियनशिप में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थी ले रहे भाग

WhatsApp Channel Join Now
हिसार :वर्ल्ड योगासन चैम्पियनशिप में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थी ले रहे भाग


हिसार, 05 जून (हि.स.)। यहां के गुरु जम्भेश्वर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी तथा पूर्व विद्यार्थी प्रतिष्ठित

‘प्रथम वर्ल्ड योगासन चैम्पियनशिप 2026’ में भाग ले रहे हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई

ने शक्रवार काे इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश

में कहा कि यह चयन न केवल इन खिलाड़ियों की वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और योग के

प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व और

उल्लास का क्षण है। हमारे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का ‘प्रथम वल्र्ड योगासन

चैम्पियनशिप’ जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंच के लिए चयनित होना यह दर्शाता है कि हमारे विद्यार्थी

न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में, बल्कि खेल और योग के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छूने

में सक्षम हैं।

विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व

योगा साइंस विभाग की अध्यक्षा प्रो. शबनम जोशी

ने बताया कि यह विश्वस्तरीय प्रतियोगिता अहमदाबाद के ‘एका एरिना बाय ट्रांसस्टेडिया’ में आयोजित की जा रही है, जिसमें 78 से अधिक देशों की टीमें अपनी योग कला

का प्रदर्शन कर रही हैं। इस वैश्विक मंच पर गुजविप्रौवि के विद्यार्थी भारतीय टीम का

प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। योग विज्ञान विभाग के इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी योग साइंस

एंड थेरेपी के विद्यार्थी सुमित, रसायन विभाग के एमएससी केमिस्ट्री की विद्यार्थी मधु

वर्मा व योग विज्ञान विभाग के पूर्व विद्यार्थी प्रवीन कुमार पाठक एथलीट के तौर पर

भाग ले रहे हैं। जबकि पूर्व विद्यार्थी कोमल वर्मा सहायक कोच के तौर पर टीम का मार्गदर्शन

कर रही हैं।

विभाग के योगाचार्य डा. प्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय

प्रशासन और योग विज्ञान विभाग इन सभी सदस्यों की इस सफलता को योग के वैज्ञानिक एवं

व्यावहारिक प्रचार-प्रसार की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर मान रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story