हिसार के खारा बरवाला हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार के खारा बरवाला हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार


रंजिश में पेट्रोल पंप पर घेरकर तेजधार हथियार

व डंडों से किया था हमला

एक की मौत, दूसरा घायल, चार पुलिस टीमों ने दबोचे

आरोपी

हिसार, 15 सितंबर (हि.स.)। आदमपुर पुलिस ने खारा

बरवाला गांव में हुई हत्या के मामले में मात्र 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार

कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इसी गांव के जयराम व अक्षय जाजूदा के

रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अक्षय जाजूदा के खिलाफ पहले से लड़ाई-झगड़े

के दो मामले दर्ज है।

आदमपुर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरीश कुमार

ने मंगलवार काे बताया कि इस संबंध में खारा बरवाला निवासी गौतम के बयान पर मामला दर्ज किया गया

था। शिकायत के अनुसार उसके भाई रजनीश व विष्णु की गांव के ही जयराम, अक्षय जाजूदा के

साथ काफी समय से रंजिश चल रही थी। इसी के चलते रविवार देर रात शिकायतकर्ता व मृतक रजनीश

मोटरसाइकिल पर मंडी आदमपुर से दूध लेकर अपने घर खारा बरवाला जा रहे थे। मोटरसाइकिल

में हवा कम होने के कारण उन्होंने पंवार फिलिंग स्टेशन, खारा बरवाला पर मोटरसाइकिल

रोक ली। इसी दौरान आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों व लाठी

डंडों से उन पर हमला कर दिया। हमले में रजनीश की मौत हो गई।

मृतक भी था हिस्ट्रीशीटर, खिलाफ दर्ज थे छह आपराधिक

मामले

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक रजनीश के खिलाफ

लड़ाई-झगड़े एवं चोरी से संबंधित कुल छह आपराधिक मामले दर्ज थे तथा वह पुलिस रिकॉर्ड

में हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस द्वारा मृतक के आपराधिक रिकॉर्ड तथा वारदात के पीछे के

संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक

सिद्धांत जैन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें गठित की

गईं। पुलिस टीमों ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य तकनीकी

एवं विश्वसनीय स्रोतों की सहायता से आरोपियों की तलाश तेज की। पुलिस की लगातार कार्रवाई

के परिणामस्वरूप वारदात के मात्र 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story