हिसार के योगेश कोहली ने सीनियर टेनिस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चार टाइटल और अपने नाम किए

WhatsApp Channel Join Now
हिसार के योगेश कोहली ने सीनियर टेनिस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चार टाइटल और अपने नाम किए


उत्तरांचल व गुडग़ांव आयोजित में सिंगल व डबल्स

दोनों के खिताब जीते

इस साल तीन महीने के दौरान कुल 9 टाइटल जीत चुके

हैं योगेश कोहली

सीनियर टेनिस में भारत में नंबर 1 है योगेश कोहली

की रैंकिंग, वर्ल्ड रैंकिंग है 37

हिसार, 25 मार्च (हि.स.)। हिसार के सीनियर टेनिस

खिलाड़ी योगेश कोहली ने सीनियर टेनिस की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक बार फिर

से अपने शानदार खेल का लोहा मनवाया है। उन्होंने उत्तराचंल टेनिस एसोसिएशन की ओर से

हाल ही में उत्तरांचल में हुई सिंगल व डबल्स दोनों इंटरनेशनल टूर्नामेंट के खिताब अपने

नाम किए हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने गुडग़ांव में आयोजित इंटरनेशनल आईटीएफ एमटी200

में सिंगल व डबल्स के खिताब जीते हैं। इसके साथ ही इस वर्ष तीन माह के दौरान वे 9 टाइटल

जीत चुके हैं।

योगेश कोहली फरवरी माह में मेरठ में आयोजित एमटी

700 वल्र्ड टेनिस मास्टर्स टूर इंटरनेशनल प्रतियोगिता के विजेता भी रहे थे। योगेश कोहली

ने बुधवार काे कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत

और लगातार अभ्यास करना पड़ता है क्योंकि इन प्रतियोगिताओं के परिणाम से ही सीनियर टेनिस

खिलाडिय़ों की रैंकिंग निर्धारित होती है। वहीं इन प्रतियोगिताओं में मंजे हुए और सीनियर

खिलाड़ी भाग लेते हैं जिससे ये मुकाबले और भी कठिन हो जाते हैं। कोहली ने कहा कि जिस

प्रकार से उन्हें विजय हासिल हो रही है उससे उनकी अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में लगातार

सुधार हो रहा है। गत माह 700 एमटी वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतकर

वे भारत में नंबर 1 रैंक के खिलाड़ी बन चुके हैं और उनकी वर्ल्ड रैंकिंग 37 है। उनका

लक्ष्य टेनिस विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का है जिसके लिए वे कड़ी

मेहनत कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story