सिरसा: चार नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपये की हेरोइन बरामद

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: चार नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपये की हेरोइन बरामद


सिरसा, 27 नवंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तस्करों के कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी लवली, अमित कुमार, नीरज व रवि कुमार के रूप में हुई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी संदीप कुमार ने शुक्रवार काे बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 26 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान लवली के रूप में हुई।

इसके अलावा पुलिस ने गांव जोधकां क्षेत्र से स्कोर्पियो सवार तीन युवकों अमित कुमार, नीरज व रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त और चेकिंग के दौरान गांव जोधकां की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव जोधकां की तरफ से एक स्कोर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गई। पुलिस ने स्कोर्पियो का पीछा कर उसे तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान नकुल तथा नीरज कुमार के रूप में हुई है। आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों की खरीद-फरोख्त के स्रोत और उनके संभावित इस्तेमाल के बारे में जानकारी जुटा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story