सिरसा: चार नशा तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: चार नशा तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 29 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आठ किलोग्राम गांजा पत्ती, चूरापोस्त व हरोइन बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार तस्करों की पहचान नीरज कुमार, बीरा सिंह, हरप्रीत सिंह व मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम रेलवे माल गोदाम रोड सिरसा क्षेत्र में गश्त पर थी।

इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लिए आता दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर वापस मुड़ कर खिसकने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर थैले की तलाशी ली तो उसमें स आठ किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सिरसा निवासी नीरज के रूप में की गई है।

सीआईए डबवाली पुलिस ने गांव मांगेआना क्षेत्र से बीरा सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेढ़ किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बीरा सिंह के खिलाफ थाना सदर डबवाली में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है और इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन बरामदगी मामले में फरार चल रहे सप्लायर आरोपी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। एक अन्य मामले में पुलिस ने डबवाली क्षेत्र से हरप्रीत सिंह को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768865 Articles

Share this story