सिरसा: चार नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों की हेरोइन बरामद

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: चार नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों की हेरोइन बरामद


सिरसा, 16 सितंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। पकड़े गए तस्करों की पहचान विजय सिंह, खुशदीप सिंह, गोरा सिंह व जसकीरत सिंह के रूप में हुई।

सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी संदीप सिंह ने बुधवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त और चेकिंग के दौरान जिले के रानियां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान विजय सिंह के रूप में हुई।

इसके अलावा सीआईए डबवाली पुलिस ने गांव कालांवाली क्षेत्र से बाइक सवार सवार युवक खुशदीप सिंह को 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कालांवाली थाना में एक अभियोग हत्या के प्रयास व आम्र्ज एक्ट के तहत पहले से दर्ज है। डबवाली सदर थाना पुलिस ने गांव गोदिकां क्षेत्र से गोरा सिंह को सात ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। एक अन्य घटना में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर जसकीरत सिंह को गिरफ्तार किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story