सिरसा: लाखों की हेरोइन सहित चार तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: लाखों की हेरोइन सहित चार तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 19 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिला क्षेत्र से चार तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब निवासी जॉर्ज, सिरसा निवासी कर्मबीर सिंह, महान व कुलबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल टीम सिरसा शहर में गश्त पर थी। अग्रसेन कॉलोनी की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ गया।पुलिस ने शक के आधार पर उसे दबोच लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान पंजाब के जिला तरनतारन निवासी जॉर्ज के रूप में हुई है। इसके अलावा सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गांव भावदीन क्षेत्र से एक युवक को सात ग्राम हेरोइन सहित दबोचा है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर्मबीर सिंह के रूप में हुई। सिरसा पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामलों में वांछित दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महान व कुलबीर सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story