सिरसा: चार हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: चार हेरोइन तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 16 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र से चार हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। सीआईए कालांवाली प्रभार्री सतपाल सिंह ने रविवार को बताया कि पुलिस टीम तारूआना रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान कृष्ण लाल के रूप में हुई। इसके अलावा सीआईए पुलिस टीम ने गांव जगमालवाली क्षेत्र स गुरमीत सिंह को आठ ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा है।

शहर थाना सिरसा पुलिस ने शमशाबाद पट्टी से एक युवक को छह ग्राम हेरोइन सहित दबोचा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सिरसा निवासी प्रियांशु के रूप में हुई। इसके अलावा रोड़ी थाना पुलिस टीम ने रोड़ी क्षेत्र बाइक सवार युवक मक्खन सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच ग्राम हेरोइन बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story