सिरसा: चार नशा तस्कर गिरफ्तार
सिरसा, 15 जून (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र से चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर दस किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने सोमवार कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी अनिल कुमार, गौतम, सोनू कुमार व चंद्रभान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम चेकिंग के दौरान गांव पोहडक़ा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दी। कार सवार युवकों ने पुलिस टीम को देखकर अचानक कार को वापस मोडक़र भागने का प्रयास किया। शक के आधार पर पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से आठ किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनिल कुमार व गौतम के रूप में हुई। इसके अलावा पुलिस ने तलवाड़ा खुर्द क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ऐलनाबाद थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिंग थाना पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी चंद्रभान को गिरफ्तार किया है। डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने एक युवक को दस ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद हेरोइन चंद्रभान से खरीदकर लाई गई थी। आरोपी के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चंद्रभान को मामले में नामजद करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चंद्रभान गिरफ्तार कर लिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

