सिरसा: गांजा पत्ती व हेरोइन सहित चार नशा तस्कर गिरफ्तार
सिरसा, 14 अप्रैल (हि.स.)। स्थानीय पुलिस ने सिरसा शहर क्षेत्र से युवक को ढाई किलोग्राम गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया है। सिरसा एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान रानियां निवासी नीरज कुमार के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान थेहड़ मोहल्ला सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति प्लास्टिक का थैला लिए हुए आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर वापस मोडक़र भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर उक्त बाइक सवार व्यक्ति को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे गांजा पत्ती बरामद हुई।
सीआईए डबवाली पुलिस ने गांव केवल से बाइक सवार युवक को हेरोइन सहित काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। डबवाली सीआईए प्रभारी पालाराम ने बताया कि पुलिस टीम गांव केवल से होते हुए तलवंडी साबो रोड पर जा रहे थी। तलवंडी साबो रोड पर पेड़ के नीचे एक युवक बाइक पर बैठा दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया और तलाशी ली तो उसके कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन युवकों को दस ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सिरसा शहर थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान बूटा सिंह, इंद्रपाल व मदन लाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

