हिसार : सीआईए का अवैध हथियार तस्करों पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो सहित चार गिरफ्तार
आरोपियों से अवैध पिस्तौल, 8 जिंदा व 7 चले हुए
कारतूस बरामद
हिसार, 31 जुलाई (हि.स.)। सीआईए बरवाला टीम ने
उकलाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से एक अवैध पिस्तोल, आठ जिंदा
कारतूस और सात चले हुए कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से हथियारों
के स्रोत और पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। पुलिस के अनुसार जिले में अवैध हथियार तस्करों और असामाजिक तत्वों
के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए बरवाला प्रभारी पीएसआई प्रदीप के नेतृत्व
में पुलिस टीम उकलाना क्षेत्र में गश्त और अपराध रोकथाम के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान
पुलिस ने संदेह के आधार पर एक स्कॉर्पियो वाहन को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। जांच में
वाहन से एक अवैध पिस्तोल, आठ जिंदा कारतूस और सात चले हुए कारतूस बरामद हुए। बरामदगी
के बाद वाहन में सवार चारों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों
की पहचान लितानी निवासी अंकुश व नवीन, जाजनवाला निवासी मोक्ष व मिर्जापुर निवासी नवदीप
के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ थाना उकलाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया
गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

